{"_id":"6aaab87410e9a7125000f4fd","slug":"gfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4731846-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली का तार काटने का विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली का तार काटने का विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन
- चोटपुर कॉलोनी में विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट
-- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में बिजली का तार काटने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। चोटपुर निवासी शीतल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उनके मकान का बिजली का तार मृत्युंजय और उसके बेटों ने काटकर फेंक दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर उनके पति रोहित रंजन अपने दोस्त मोहित और सुमित के साथ मौके पर पहुंचे और तार काटने का विरोध किया। शिकायत के मुताबिक, वहां पहले से मौजूद मृत्युंजय, उसका भाई हेमंत, श्रीकांत, मुकुल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पांच से सात अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने रोहित और उनके साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान आरोपियों के परिवार के अन्य सदस्य और महिलाएं छत पर पहुंच गए। वहां से रोहित, उनके साथियों और उनकी स्कॉर्पियो पर ईंट-पत्थर फेंके गए। पथराव में स्कॉर्पियो का सनरूफ और शीशे टूट गए। घटना के बाद घायल रोहित और उनके साथी को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।