फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कत्था की लकड़ी लदा ट्रक सीज, जांच शुरू

कत्था की लकड़ी लदा ट्रक सीज, जांच शुरू

Thu, 03 Aug 2017 11:02 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
कत्था की लकड़ी लदा ट्रक सीज, जांच शुरू
सोनभद्र (बीजपुर) । थाना क्षेत्र के महुली के जंगल से बुधवार की रात पुलिस ने खैर का बोटा लदे ट्रक को पकड़ा है। जरहां वन क्षेत्र से लंबे समय से कत्था, सागौन, समेत अन्य कीमती पेड़ों का कटान आम बात है। बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि जरहां वन क्षेत्र में 10 चक्का ट्रक पर खैर के बोटे लादकर कहीं भेजा जा रहा है। पुलिस ने महुली गांव के पास ट्रक को घेर लिया। उसे थाना परिसर में लाया गया। चालक लकड़ियों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को ही सीज कर दिया। इस मामले में चालक तईंदर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की सूचना प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट तुलसीदास व वन क्षेत्राधिकारी जरहां जेपीएन तिवारी को दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इधर ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह लकड़ी लदा ट्रक बिजनौर के नजिबाबाद लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed