फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चरगोड़ा में मिले संदिग्ध शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया

चरगोड़ा में मिले संदिग्ध शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया

Sun, 19 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
चरगोड़ा में मिले संदिग्ध शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया

विज्ञापन
सिंगरौली। ग्राम चरगोड़ा में 17 मई को मिले एक युवक के शव की गुत्थी को बैढन पुलिस ने दो दिन के अंदर सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार 17 मई को ग्राम चरगोड़ा निवासी (22) वर्षीय जयप्रकाश पुत्र राजलाल का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस विवेचना में पता चला कि मृतक पेशेवर कबाड़ चोरी का काम करता था और अपने तीन साथियों के साथ घटना की रात्रि चरगोड़ा के जंगल मे करंट प्रवाहित हाई टेंशन तार काटने गया था। जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गयी थी। घटना के बाद उसके कबाड़ी साथी निवासी चरगोड़ा अजय पनिका पुत्र शिवधारी पनिका, शिवसागर पनिका पुत्र रामराज पनिका व रफीक खान पुत्र मिरहजमा खान पुलिसिया कार्यवाही से बचने के लिए शव को झाड़ी में छिपा दिया और कटे हुए तार को जाकर उत्तर प्रदेश के बीजपुर स्थित रामाज्ञा सिंह कबाड़ी के पास बेच दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए डेढ़ लाख कीमत के डेढ़ क्विंटल बिजली तार, टावर एंगल व एक मोटर साइकल बरामद की है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed