{"_id":"5cd5bc6abdec22078a1fbd67","slug":"61557511274-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीपर के धक्के से बालिका की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टीपर के धक्के से बालिका की मौत, चक्काजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र के बाड़ी गांव में शुक्रवार सुबह टीपर की चपेट में आने से सहानी (5) पुत्री राजकोली की मौके पर ही मौत हो गई। इससे क्षुब्ध लोगों ने खनन क्षेत्र में जाने वाले मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची चोपन थाना व डाला चौकी पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के खनन क्षेत्र बाड़ी गांव के स्थित छुइयां बस्ती की निवासी सहानी पुत्री राजकोली शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर के बाहर पानी का टैंकर देखने जा रही थी। वह सड़क के किनारे अपने घर के पास खड़ी हुई थी, उसी दौरान खनन क्षेत्र से बोल्डर लादकर तेज रफ्तार से आ रहे टीपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर जब तक परिवार वाले मौके पर पहुंचते सहानी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने टीपर को पकड़ लिया, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने खनन क्षेत्र में जाने मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। करीब आधा घंटे तक जाम होने की सूचना पर मौके पर चोपन थाना और डाला चौकी की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के परिवार वालों को हर संभव मदद कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।