{"_id":"5cb8c3c8bdec2223512db220","slug":"61555612616-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि का हवाला देकर रोक दिया सड़क का चौड़ीकरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन भूमि का हवाला देकर रोक दिया सड़क का चौड़ीकरण
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से नगवां ब्लॉक के सूअरसोत गांव से चरगड़ा तक सड़क का निर्माण हो रहा। इस निर्माण में सड़क का चौड़ीकरण कार्य होना था लेकिन वन विभाग ने वन भूमि का हवाला देकर सड़क का चौड़ीकरण कार्य रोक दिया है। सड़क का चौड़ीकरण रोके जाने से लोगों में असंतोष है। क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नगवां ब्लॉक के अति नक्सल प्रभावित गांव सूअरसोत से यूपी के आखिरी ग्राम पंचायत चरगड़ा तक सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है। अब इस सड़क के दोनों पटरियों का चौड़ीकरण किया जाना था। महज तीन मीटर चौड़ी इस सड़क का चौड़ीकरण होने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होती लेकिन वन विभाग ने इस सड़क के चौड़ीकरण को रोक दिया है। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने सड़क निर्माण में पड़ने वाली वन भूमि का हवाला देकर चौड़ीकरण रोका है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है। चरगड़ा के ग्राम प्रधान युसूफ अली अंसारी, मांची प्रधान विजय कुमार, सूअरसोत प्रधान लालता यादव, मड़पा प्रधान रविता यादव, दरेंव प्रधान विफन, बांकी प्रधान लाल साहब का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण न होने से एक साथ दो वाहनों का आवागमन इस मार्ग से नहीं हो पाता है। अक्सर इस मार्ग पर दुर्घटना होती है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्राम प्रधानों ने डीएम से सड़क का चौड़ीकरण जल्द कराने की मांग की है। उधर, सोनभद्र वन प्रभाग के डीएफओ एसके सिंह का कहना है कि पीएमजीएसवाई से सड़क का चौड़ीकरण होना है। लेकिन जमीन वन भूमि है। इसलिए चौड़ीकरण रोक दिया गया है। पीएमजीएसवाई ने भारत सरकार से चौड़ीकरण के लिए अनुमति के लिए आवेदन किया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही सड़क का चौड़ीकरण का कार्य हो सकेगा।