फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुलिस से दुर्ब्यवहार, वाहन का हेड लाइट फोड़ा

पुलिस से दुर्ब्यवहार, वाहन का हेड लाइट फोड़ा

Tue, 22 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से दुर्ब्यवहार, वाहन का हेड लाइट फोड़ा
रेणुकूट। नगर में रविवार की देर रात हुई दो गुटों में मारपीट की घटना के दौरान दोनों गुट ने पुलिस के सामने भी जमकर मारपीट की और पुलिस पर भी हमला किया। इसे लेकर स्थानीय चौकी प्रभारी की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने थाने पर दी तहरीर में लिखा है कि रविवार की रात ने सूचना मिली कि गौतम लाज के सामने कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद पूर्व चेयरमैन के भाई राकेश सिंह, बृजेश सिंह, वर्तमान चेयरमैन के भाई विजय प्रताप सिंह, आशीष सिंह समेत अन्य लोग मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस को भी भद्दी भद्दी गालियां देते हुए चौकी प्रभारी के वाहन का हेड लाइट फोड़ दिया और जान से मारने का भी प्रयास किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया। जब अन्य थाने की फोर्स आई तो सभी लोग भाग खड़े हुए। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पिपरी थाने में अनिल सिंह, राकेश सिंह, बृजेश सिंह, शिवप्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, आशीष सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed