{"_id":"5c30f1b5bdec2256b61c2adb","slug":"61546711477-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में खलासी की मौत, जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में खलासी की मौत, जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबट्र्सगंज के चंडी तिराहे के समीप शनिवार की रात एक छुट्टा मवेशी को बचाने की चक्कर में हाइवा ट्रक पीछे से खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में हाइवा के खलासी रमाकांत (20) की मौत हो गई। खलासी के आश्रितों को मुआवजे दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के एक लेन पर चक्काजाम कर दिया। सदर एसडीएम शादाब असलम और सिटी सीओ राहुल मिश्रा ने ट्रक मालिक सुरेश गुप्ता से तत्काल 35 हजार दाह संस्कार के लिए दिलवाया और इंश्योरेंस, प्रशासन की ओर से मिलने वाले अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे चोपन की तरफ से बालू लोडकर एक हाइवा ट्रक वाराणसी की तरफ जा रहा था। अभी ट्रक राबर्ट्र्सगंज के चंडी तिराहे के समीप ओवरब्रिज पर पहुंचा ही था कि एक छुट्टा मवेशी सामने आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में हाइवा ट्रक पीछे से सामने खड़े ट्रक में टकरा गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा के चालक को हिरासत में ले लिया। उधर सुबह आठ बजे घटना की जानकारी होने पर हाइवा के मालिक ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खींचवाने का प्रयास किया, लेकिन बालू लोड होने की वजह से नहीं खींचा सका। दोपहर करीब 12 बजे के ट्रक बालू खाली होने पर क्रेन ने खींचा तो हाइवा का खलासी चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव निवासी रमाकांत (20) पुत्र महेंद्र फंसा था। कस्बा चौकी इंचार्ज कुमार संतोष शव को ले जाने लगे तो घरवालों ने रोक दिया। मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर राजमार्ग के पश्चिम तरफ पर आवागमन रोक दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ और कोतवाल सीपी पांडेय ने जाम करने वालों से वार्ता कर उन्हें दाह संस्कार के लिए मोटर मालिक से 35 हजार दिलाया। इसके बाद लोगों ने शव को पीएम के लिए ले जाने दिया। राजमार्ग पर करीब पौने एक घंटे तक एक तरफ आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। सीओ राहुल मिश्रा ने कहा कि मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर के लिए महिलाएं एक सर्विस लेन पर बैठ गई थी। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है।