{"_id":"6a9d8d1522f87facc10b1d08","slug":"theft-at-baba-bihari-das-temple-police-still-empty-handed-after-12-days-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106390-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाबा बिहारी दास मंदिर चोरी 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाबा बिहारी दास मंदिर चोरी 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मटौर में बडकली मार्ग स्थित प्रसिद्ध बाबा बिहारी दास मंदिर में 25 अगस्त की रात हुई लाखों रुपये के सामान और नकदी की चोरी का 12 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद दौराला पुलिस के साथ मेरठ एसओजी लगी हुई है। लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा सकी है।
बीते 25 अगस्त की रात बदमाश बाबा बिहारी दास मंदिर में घुसे और मंदिर परिसर में जमकर तोडफ़ोड़ की। बदमाश मंदिर से 51-51 किलो के तीन पीतल के घंटे एक दर्जन से अधिक छोटे पीतल के घंटे गले में रखी सोने की मूर्ति करीब एक लाख रुपये की नगदी वाई-फाई सिस्टम सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर केबल वायर और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। ग्राम प्रधान मटौर शिवकुमार चौहान की ओर से दौराला थाने में अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन 12 दिन बीतने के बावजूद घटना का राज नहीं खुल सका है। हालांकि सीओ शिव ठाकुर का कहना है कि पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में काम कर रही है।
पुलिस की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान और पूर्व भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम समेत अन्य लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर घटना के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।