फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मारपीट के मामलो में दो गिरफ्तार, चालान

मारपीट के मामलो में दो गिरफ्तार, चालान

Fri, 28 Dec 2018 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामलो में दो गिरफ्तार, चालान
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुए विवाद व मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। कन्हारी निवासी कल्लू (34) पुत्र फक्खड़ को अरहर का पौधा तोड़ने के विवाद में गुरुवार को गांव के ही राजकुमार पुत्र रामप्यारे ने मारपीट कर घायल कर दिया। कल्लू का सीएचसी में उपचार किया गया। उसकी तहरीर पर राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घोरावल कस्बे में में मुर्गे की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर विसुंधरी निवासी दुकानदार नूरैन खां पुत्र मोबिन खां एवं ग्राहक देवराज यादव पुत्र अर्जुन में विवाद व मारपीट हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed