फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लेनदेन को लेकर दो पर हमला, एक गंभीर

लेनदेन को लेकर दो पर हमला, एक गंभीर

Tue, 04 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर दो पर हमला, एक गंभीर
अनपरा। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के भैरवा गांव के पास मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात बाइक से जा रहे कर्मी पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सवार को उपचार के लिए बीना अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया। शक्तिनगर के बांसी गांव निवासी मनीष साकेत (24) अपने एक सहकर्मी के साथ बाइक से निगाही स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी करने जा रहे थे। बीना के भैरवा गांव के पास रात 8.30 बजे जैसे ही बाइक पहुंची, उनकी बाइक को अन्य दो बाइक पर सवार छह लोगों ने ओवरटेक किया। मनीष की बाइक को रोकवाने के बाद उन लोगों ने बेल्ट, लाठी से ताबड़तोड़ वार कर मनीष को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार भाग गए। इधर घटना के दौरान मौके पहुंचे कुछ लोगों ने मामले की जानकारी बीना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक जांच में पुरानी रंजिश व रुपये का लेनदेन सामने आया है। पीड़ित की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed