{"_id":"5b8ec6d0867a55487b0692f1","slug":"61536083664-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी धराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी धराया
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर उसके घरवालों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
सांय करीब चार बजे एक युवक ने अपने गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा के घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद युवक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर घरवालों ने धक्का देकर दरवाजा खोलकर आरोपी को पकड़ कर पीटा। पीड़िता के घरवाले उसे लेकर कोतवाली पहुंचे, यहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता का कहना था कि स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में भी आरोपी उसे परेशान करता है। उसके घरवालों ने आरोपी युवक को समझाया भी था, लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। इस संबंध में सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि पीड़िता ने जो तहरीर दी थी उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।