फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   परासी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

परासी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Tue, 12 Jun 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
परासी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

अनपरा। रेणुसागर चौकी परिक्षेत्र स्थित परासी ग्राम सभा के आदर्श तालाब पर मंगलवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त प्रमिला पत्नी जितेंद्र विश्वकर्मा पूर्वी परासी के रूप में की गई है।

मंगलवार की सुबह परासी ग्राम सभा के आदर्श तालाब पर कुछ लोगों ने एक महिला का शव देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास शुरू किया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घंटों बाद एक महिला ने शव की शिनाख्त प्रमिला पत्नी जितेंद्र विश्वकर्मा के रूप में की। पुलिस जितेंद्र विश्वकर्मा के घर पहुंची तो देखा कि आवास खुला हुआ है और जितेंद्र घर पर नहीं है। पड़ोसियों से पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सोमवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति नाराज होकर कहीं चला गया जिससे क्षुब्ध होकर प्रमिला ने अपने आवास में फांसी लगा ली। कुछ घंटों बाद जब जितेंद्र वापस अपने घर में आया तो देखा कि प्रमिला की मौत हो चुकी थी। जितेंद्र ने अपने रिश्तेदार सूरज व एक अन्य की मदद से प्रमिला का शव ठिकाने लगाने के लिए परासी के आदर्श तालाब पर फेंक आया। घटना को देखने वाली एक महिला के अनुसार तीनों लोग प्रमिला के शव को अपने कंधे पर उठाकर तालाब तक ले गए थे। पुलिस जितेंद्र सहित सूरज व अन्य एक युवक की तलाश में जुट गई है। मृतका की एक तीन साल की बच्ची भी बतायी जा रही है, वह भी घर में नहीं थी। हालांकि घटना की वास्तविकता का पता जितेंद्र के पकड़े जाने के बाद ही लग सकेगा। मृतका का मायका बैरपान में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed