{"_id":"5af092c14f1c1b58098b855b","slug":"61525715649-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल कर्मियों से हाथपाई, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल कर्मियों से हाथपाई, पांच गिरफ्तार
Updated Tue, 08 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र केे लोढ़ी में स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की रात कार सवार युवकों और टोल कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को पकड़ लिया। शांति भंग की आंशका में उनका चालान कर दिया।
घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। राबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही कार में सवार युवक टोल प्लाजा से बिना शुल्क दिए वाहन ले जाने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बना रहे थे। कर्मचारियों के मना करने पर कार में सवार पांच युवक विवाद करने लगे। मामला आगे बढ़ा और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू -ो गई। इसकी जानकारी होने पर खनिज चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी टोल प्लाजा पहुंचे और युवकों को शांत कराने लगे। लेकिन युवक शांत नहीं हुए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाद कर रहे युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने दीप नगर के गौरव, दिग्विजय, करमा थाना क्षेत्र के पगिया निवासी अभिषेक, ओबरा के मुकेश और बलिया के बेल्थरा रोड खैराखास गांव के आलोक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।