फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ढाबे पर दरोगा को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट

ढाबे पर दरोगा को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट

Sun, 07 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ढाबे पर दरोगा को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र में उरमौरा गांव में शुक्रवार की शाम सोनांचल ढाबा पर कुछ लोगों ने पिटाई दरोगा की पिटाई कर दी। दरोगा को कमरे में बंद कर दिया। दरोगा की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो होटल कर्मचारी और मालिक फरार हो गए। पुलिस ने होटल मालिक और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद जिले के थरवाई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह निवासी धर्मेंद्र कुमार घोरावल कोतवाली में उप निरीक्षक हैं। तीन जनवरी को दरोगा वीआईपी ड्यूटी के लिए वाराणसी गए थे। शुक्रवार को सोनभद्र लौटते वक्त शाम करीब पांच बजे उरमौरा में स्थित सोनांचल ढाबा पर भोजन करने गए थे। वहां पहले से मौजूद दो लोग शराब पी रहे थे। दरोगा ने शराब पीने से मना किया तो वे उन लोगों ने विवाद कर लिया। होटल मालिक मनीष केशरी और कर्मचारियों ने दरोगा को कमरे में बंद कर दिया। होटल मालिक ने पर्स भी निकाल लिया। इस दौरान होटल मालिक ने वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने के बाद तीनों ने उसे छोड़ दिया। दरोगा ने घटना की सूचना कोतवाली को दी। घटना की सूचना पाकर जब तक फोर्स पहुंचती तब तक आरोपी होटल बंद कर फरार हो गए। एएसपी अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि दरोगा धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर होटल मालिक मनीष सहित तीन के खिलाफ लूट, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed