{"_id":"5bd5ecb2bdec2269c0437123","slug":"51540746418-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर काश्मीर रौकेट के भाई का नाम पाकिस्तान और जापान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शूटर काश्मीर रौकेट के भाई का नाम पाकिस्तान और जापान
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन के नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हत्या करने में शामिल शूटर काश्मीर रौकेट की कुंडली पुलिस ने तैयार कर ली है। वह हत्या समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है। शूटर तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके छोटे भाई का नाम पाकिस्तान और जापान है। जबकि बहन का नाम लंदन, ब्रिटेन, रोम और बेटी का नाम इटली है। बेटे का नाम फ्रांस है। शनिवार को पुलिस ने शूटर के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
बृहस्पतिवार को चेयरमैन इम्तियाज की अग्रवाल मेमोरियल क्लब मैदान में बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। एक हमलावर काश्मीर कुमार रौकेट को लोगों ने पकड़ लिया था। एसपी किरीट राठोड ने फरार हत्यारोपियों की तलाश के लिए चार टीमें लगाई हैं। बिहार और झारखंड में टीमें लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने पकड़े गए शूटर काश्मीर कुमार रौकेट का आपराधिक इतिहास जुटा लिया है। पुलिस की मानें तो काश्मीर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का कोर्स कर चुका है। वर्ष 2019 में बिहार के औरंगाबाद जिले के सोननगर थाना पुलिस ने उसे सिपाही पर जानलेवा हमला, वर्ष 2014 में झारखंड के पलामू जिले के वाटन थाना पुलिस ने हत्या, वर्ष 2015 में हुसैनाबाद पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में जेल भेजा था। झारखंड पुलिस की मानें तो काश्मीर रुपये के लिए हत्या समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। रविवार को भी बिहार और झारखंड में जिले की पुलिस फरार हत्यारोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन
जल्द हो सकता है हत्या का खुलासा
सोनभद्र। पुलिस प्रशासन ने चेयरमैन हत्या का खुलासा करने के मामले में हर बिंदुओं की जांच कर रही है। एसपी के निर्देश पर एएसपी अरुण कुमार दीक्षित की देखरेख में ओबरा सीओ डा. कृष्ण गोपाल सिंह के नेतृत्व में टीमें फरार हत्यारोपियों की तलाश एवं हत्या से जुटे सबूत एकत्र कर रहे हैं। अब तक मिले साक्ष्य और सबूत से पुलिस को हत्या से जुड़े कई अहम जानकारियां मिली है। संभावना है कि जल्द ही एसपी किरीट राठोड घटना का पर्दाफाश कर देंगे। पुलिस चेयरमैन इम्तियाज अहमद के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने मेें भी जुटी है। उनके कॉल डिटेल से यह पता चलेगा कि घटना के दिन उनकी किन-किन लोगों से वार्ता हुई थी। चेयरमैन के मोबाइल की कॉल डिटेल से भी हत्यारोपियों के गिरेबान तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस चेयरमैन के करीबी रहे लोगों से भी यह जानने का प्रयास कर रही है कि उनका किन-किन लोगों से विवाद था।
विज्ञापन