फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ओझा की भयोहू ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

ओझा की भयोहू ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tue, 09 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ओझा की भयोहू ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रहने ओझा को तय पांच हजार न मिलने पर ओझा ने रिश्ते में भयोहू लगने वाले महिला से पैसा न देने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दिलवा दिया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मामला सिर्फ ओझाई से जुड़ा हुआ है। दुष्कर्म की बात सही नहीं है। हालांकि आरोप लगाने वाली महिला युवक के खिलाफ केस दर्ज कराने पर अड़ी है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले चालक की पत्नी को बच्चा नहीं था। वर्ष 2017 में चालक ने गांव के एक ओझा से संपर्क किया तो उसने बच्चा होने पर एक बकरा और पांच हजार रुपये देने की मांग की, तो वह तैयार हो गया। वर्ष 2018 में चालक की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया, तो उसने शर्त के मुताबिक ओझा को बकरा दे दिया, लेकिन रुपये की व्यवस्था न होने पर नहीं दे सका। इससे खफा होकर ओझा युवक को रुपये न देने पर बच्चे को श्राप देने की धमकी देने लगा। संयोग से कुछ माह पूर्व चालक के बच्चे की मौत हो गई। इससे खफा चालक ने दो अक्तूबर को ओझा के घर पहुंच कर उसे बच्चे के मौत का जिम्मेदार ठहराया। कुछ दिन पूर्व ओझा की रिश्ते में भयोहू ने चालक के खिलाफ तहरीर दी। उसका आरोप था है वह शौच के लिए जा रही थी तभी रास्ते में चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि मंगलवार को कोतवाली पहुंचे काफी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस को महिला द्वारा झूठा आरोप लगाने की बात कही। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी शिकायत की जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed