{"_id":"5b351c204f1c1b264d8b8eb3","slug":"51530207264-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवती की मौत
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के समीप बुधवार को कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई, एक बहन सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने रेखा मौर्या (38) को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
घटना सुबह करीब पौने ग्यारह बजे करमा माइनर के पास की है। करमा थाना क्षेत्र के करनवाह गांव निवासी संतोष मौर्य (35) बाइक से भाई दीपू (13) और बहन रेखा मौर्या (38) के साथ सवार होकर करमा से दवा लेकर घर लौट रहे थे। अभी वह करमा माइनर के पास पहुंचे ही थे कि मिर्जापुर से हिंदुआरी की ओर जा रही कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार गिर पड़े। वहीं कार में सवार महिला सावित्री (70) भी घायल हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों की मदद करने में जुट गए। सूचना देने के करीब घंटे भर बाद भी एंबुलेंस के न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में रेखा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि महिला का पीएम करा कर शव परिजनों को दे दिया है। रेखा वर्तमान में मायके में रह रही थी। भाईयों के साथ दवा लेकर करमा से अपने घर लौट रही थी। वहीं कार सवार प्रतापगढ़ से रेणुकूट जा रहे थे। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।