फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आरोपियों को दबोचने के लिए कई स्थानों पर छापा

आरोपियों को दबोचने के लिए कई स्थानों पर छापा

Sun, 15 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों को दबोचने के लिए कई स्थानों पर छापा
सोनभद्र। राबर्ट्र्संगंज नगर में संचालित मॉडल शाप की दुकान के कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका मारपीट करने के आरोप में चालान कर दिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद फरार उनके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर रविवार को छापपेमारी की, लेकिन उनका पता नहीं चला। शुक्रवार देर रात राबर्ट्सगंज में संचालित मॉडल शाप के कर्मचारी हरिओम व शिव मंदिर भारती दुकान बंद कर कैश लेकर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी वक्त तीन-चार युवक कर्मचारियों से शराब देने की मांग करने लगे। कर्मचारियों ने शराब देने से मना किया युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले भागने लगे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मॉडल शाप के कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप में पकड़े गए राबर्ट्सगंज के दीप नगर निवासी वसीम, न्यू मार्केट निवासी इमरान और अंबेडकर नगर निवासी समीर ने पूछताछ के दौरान मारपीट में शामिल अपने साथियों के बारे में जानकारी दे दी है। शनिवार को तीनों का चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों को पकडने के लिए कोतवाल ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक वे नहीं मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed