फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्कैन कागजात से कोयले की चोरी कर रहे तस्कर

स्कैन कागजात से कोयले की चोरी कर रहे तस्कर

Tue, 30 Jan 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्कैन कागजात से कोयले की चोरी कर रहे तस्कर
सोनभद्र। गिट्टी और बालू की तरह ही कोयला चोर गिरोह भी स्कैन परमिट का इस्तेमाल कर तस्करी कर रहे हैं। तस्कर या तो स्कैन कागजात का इस्तेमाल करते हैं या फिर कागजात को 24 घंटे तक वैध होने के नियम का फायद उठाते हुए पुलिस और अफसरों की मिलीभगत से लगातार दो से तीन चक्कर लगा लेते हैं। नीलामी और कोल डिपो का भी कागजात लगाकर एक साथ कई ट्रकों को निकाला जाता है। ओवरलोड तो आम बात है। सूत्रों की माने तो शक्तिनगर के पुलिसकर्मी कोयला चोर गिरोह का भरपूर साथ देती है।
विज्ञापन

कोयला चोर गिरोह स्कैन कागजात तो तैयार करते ही हैं साथ ही तीन ट्रकों का माल दो ट्रकों पर लादकर एक ट्रक का कागजात बचा लेते हैं। इसी तरह चोरी के कोयले को किसी सुरक्षित जगह पर इकट्ठा कर डिपो और नीलामी के कागजात से ट्रांजिट रसीद कटवा लेते हैं। चूंकि कोयला ढुलाई की बहुत जांच नहीं होती और इनके अंडरलोड का मानक भी बालू, गिट्टी के मानक से कम होता है। इस कारण कोयले के ओवरलोड पर भी जल्दी किसी का ध्यान नहीं जाता। सूत्रों की माने तो सत्ता पक्ष के अलावा अन्य दलों के कुछ लोग भी इस रैकेट में शामिल हैं। वहीं, एसपी आरपी सिंह कहते हैं कि कोयला की तस्करी में कौन कौन लोग शामिल हैं। वह इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed