फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सिलेंडर न मिलने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

सिलेंडर न मिलने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Sun, 20 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर न मिलने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम
सोनभद्र। घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओें ने रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में राजमार्ग पर जाम लगा दिया। नाराज उपभोक्ता सिलेंडर की मांग कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे से एजेंसी के बाहर लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। दस बजे गोदाम के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि सिलेंडर अभी नहीं आया है तो नाराज लोगों ने एजेंसी संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजमार्ग पर पहुंच कर आवागमन ठप कर दिया। रास्ते से गुजर रहे कुछ पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाया तो वे सड़क से हट गए। उसी वक्त मौके पर दलबल के साथ कोतवाल राजीव मिश्रा भी पहुंच गए। तब तक सड़क जाम करने वाले हट चुके थे। इस दौरान उपभोक्ताओं ने कोतवाल को बताया कि वे लोग करीब तीन घंटे से सिलेंडर के लिए खड़े हैं, फिर भी नहीं मिला। सिलेंडर न होने के कारण घर पर भोजन नहीं पक पा रहा है। कोतवाल ने एजेंसी के कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। उधर राजमार्ग पर करीब 20 मिनट जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई थीं। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि कोतवाल को राजमार्ग जाम करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed