{"_id":"6ae0ea78c511daf38e07ce4d","slug":"protest-over-the-search-for-a-lab-technician-leads-to-a-traffic-jam-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-169413-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लैब टेक्नीशियन को तलाशने को लेकर धरना, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लैब टेक्नीशियन को तलाशने को लेकर धरना, लगा जाम
विज्ञापन
खानपुर थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान जमा भीड़। संवाद
खानपुर। पांच दिन पूर्व लापता हुए लैब टेक्नीशियन की बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को थाने के बाहर हंगामा करते हुए थाने के सामने खानपुर बाईपास पर धरने पर बैठ गए। इससे बाईपास पर जाम लग गया।
इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम में एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। जल्द बरामदगी के आश्वासन पर परिजन माने और करीब 45 मिनट बाद धरना समाप्त किया।
कस्बे के मोहल्ला बागवाला निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनका भाई कृष्ण कुमार 22 अक्टूबर को लापता हो गया था। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल में साझेदारी के रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद भाई के लापता होने की बात कहते हुए अस्पताल संचालक पर अगवा करने का आरोप लगाया था। पांच दिन बाद भी पुलिस उनके भाई को बरामद नहीं कर सकी।
कृष्ण कुमार के बरामद नहीं किए जाने से नाराज मंगलवार की सुबह विनोद कुमार परिवार व स्थानीय लोग के साथ थाने पहुंच गए।
आरोप लगाया कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुस्साएं परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर हंगामा करते हुए थाने के बाहर से गुजर रहे खानपुर बाईपास पर धरने पर बैठ गए, जिससे मार्ग पर जाम लग गया।
पुलिस ने नगर की ओर आने वाले वाहनों को अन्य मार्गों से निकाला। करीब 45 मिनट तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। थाना प्रभारी के जल्द बरामदगी के आश्वासन पर लोगों ने करीब 45 मिनट बाद धरना समाप्त किया।