{"_id":"6ae0eae73bb2226e160444cd","slug":"bloody-clash-over-shisham-trees-at-the-edge-of-the-field-10-15-people-accused-of-attacking-with-sticks-rods-and-jellies-in-siswal-seven-family-members-injured-hisar-news-c-21-hsr1020-981890-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेत की सीमा पर शीशम के पेड़ों को लेकर खूनी संघर्ष, सीसवाल में 10-15 लोगों पर लाठी-डंडों, जेली और रॉड से हमला करने का आरोप, परिवार के सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेत की सीमा पर शीशम के पेड़ों को लेकर खूनी संघर्ष, सीसवाल में 10-15 लोगों पर लाठी-डंडों, जेली और रॉड से हमला करने का आरोप, परिवार के सात लोग घायल
Tue, 27 Oct 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
आदमपुर। गांव सीसवाल की ढाणियों में खेत की सीमा पर लगे शीशम के पेड़ों की पैमाइश और कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के 10-15 लोगों ने लाठी-डंडों, जेली और रॉड से हमला कर एक ही परिवार के सात लोगों को घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और हिसार के आधार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों और 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सीसवाल निवासी किशोरी लाल ने पुलिस को बताया कि 25 अक्तूबर की दोपहर वह अपने भाई रामकुमार और भतीजों संदीप, प्रवीन, मनीष व शेर सिंह के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान प्रवीन बैंदा, उसका भाई रोहताश बैंदा, उनकी पत्नियां, रोहताश की माता और 10-15 अज्ञात युवक ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे। उनके हाथों में लाठी-डंडे, जेली और रॉड थे। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बचाव में आईं परिवार की महिलाएं कांता, मनीषा, सुनीता और रानी भी घायल हो गईं। इस दौरान प्रवीन नाम के युवक का मोबाइल मौके पर गिर गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर ट्रैक्टरों से फरार हो गए।
विज्ञापन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
घायलों को आदमपुर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत के चलते कांता को हिसार के आधार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों की एमएलआर प्राप्त की। किशोरी लाल के बयान पर प्रवीन बैंदा, रोहताश बैंदा, उनकी पत्नियों, रोहताश की माता और 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।