{"_id":"6ae0ea09150bc6630e0c9acf","slug":"young-woman-suffers-burns-after-her-clothes-catch-fire-while-she-is-creating-smoke-to-ward-off-insectspests-etah-news-c-163-1-eta1014-159197-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धुआं करते समय कपड़ों में लगी आग, युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धुआं करते समय कपड़ों में लगी आग, युवती झुलसी
विज्ञापन
एटा। आगरा रोड स्थित गांव बिजौरी में सोमवार की देर शाम पशुओं के पास धुआं करते समय एक युवती के कपड़ों में आग लग गई। जब तक परिजन ने आग बुझाई किशोरी झुलस गई। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए, यहां उपचार चल रहा है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी दुर्गा देवी ने बताया कि बेटी जया सोमवार की देर शाम घेर पर पशुओं के पास धुआं कर रही थी। उसी समय तारपीन की तेल डालते समय कुछ छींटे उसके कपड़ों पर आ गए।
इसके बाद जैसे ही उसने माचिस जलाई आग उसके कपड़ों में भी लग गई। आग लगते ही बेटी चीखने लगी, तो शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग को बुझाया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया गया। सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि एक युवती को जलने के कारण गंभीर हालत में लाया गया था। इमरजेंसी में इलाज के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है और सेहत में सुधार हुआ है।