फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तीन आवासों से जेवरात व नगदी चोरी

तीन आवासों से जेवरात व नगदी चोरी

Wed, 06 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
तीन आवासों से जेवरात व नगदी चोरी
बीजपुर/सिंगरौली (सोनभद्र)। महुली ग्राम पंचायत के टोला लखार में एक ही परिवार के दो घरों को व जयंत स्थित इरकान कालोनी में एक सुरक्षा कर्मी के घर को चोरों ने मंगलवार की रात्रि निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

लखार गांव निवासी दो सगे भाई उदित नारायण सिंह व महेंद्र प्रताप सिंह के घर पर चोरों ने धावा बोलकर घर मे रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर, नकदी व महंगे पीतल, तांबे के बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही घरों की महिलाएं रविवार को कुंभ मेला गई हुई थीं। दोनों घरों में पुरुष सो रहे थे। परिजनों ने बताया चोरों ने पहले घर के बाहर खड़ी बोलेरो व बाइक की हवा निकाल दी थी। चोरों ने घर में रखे मोबाइलों से सिम कार्ड निकाल दिया, जिससे कोई फोन भी न कर पाये। इसके बाद घर के सभी बक्सों को चोर खेत में ले गये और सभी बक्सों की कुंडी तोड़ उसमें रखा कीमती सामान उठा ले गये। जबकि बक्सों में रखे कपड़ों व कुदाल को वहीं खेत में छोड़ गये। जब सुबह घर के लोग नींद से जागे तो बिखरा समान देखा। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में दुधीचुआ परियोजना में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत बलिया निवासी विनोद सिंह के आवास को चोरों ने निशाना बनाते हुए आवास से लाखों रुपये के जेवर सहित घरेलू सामान चुरा लिए। विनोद सिंह की पत्नी ने बताया कि उनके पति की तबीयत खराब चल रही है। जिससे वह इलाज के लिए वाराणसी गये थे। घटना के समय घर में कोई नहीं था। जब वह वाराणसी से लौटी तो देखा कि आवास का ताला टूटा हुआ है तथा आलमारी से जेवरात व नगदी सहित अन्य सामान गायब थे। सूचना मिलने पर पहुंची जयंत पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed