फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police blockade at Samaspur T-point throughout the night; 126 vehicles checked, 11 issued challans

Charkhi Dadri News: समसपुर टी-पॉइंट पर रातभर पुलिस की नाकाबंदी, 126 वाहनों की जांच, 11 के चालान

Tue, 27 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 27 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police blockade at Samaspur T-point throughout the night; 126 vehicles checked, 11 issued challans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के मार्गदर्शन में दादरी पुलिस ने 25 और 26 अक्तूबर की मध्यरात्रि को विशेष जांच अभियान चलाया। इसके तहत समसपुर टी-पॉइंट पर सघन नाकाबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 126 वाहनों की जांच की और यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 11 वाहनों के चालान काटे।
अभियान डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व और इंस्पेक्टर जयभगवान की अगुवाई में 16 पुलिसकर्मियों की टीम ने चलाया। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की। रात के अंधेरे में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम ने टॉर्च और मेटल डिटेक्टर की मदद से वाहनों की डिक्की, सीटों के नीचे और अन्य हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने यह अभियान अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने, अवैध नशा तस्करी रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स: पुलिस ने वाहन चालकों से की अपील
दादरी पुलिस ने रात्रि के समय सफर करने वाले वाहन चालकों और नागरिकों से कुछ सावधानियां बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यात्रा के दौरान वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान से जुड़े वैध दस्तावेज साथ रखें। नाकाबंदी और जांच के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। रात में वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखें और जल्दबाजी व लापरवाही से बचें।

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed