{"_id":"6adfb178d025efd8b90a52c4","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-wife-suspects-murder-bijnor-news-c-27-1-bij1029-193994-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
स्योहारा। ग्राम अमीरपुर में संदिग्ध हालत में हुई युवक की मौत के बाद घर के बाहर जमा भीड़
चार साल से अलग रही पत्नी ने ससुरालियों पर शराब में जहर देने का लगाया आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। गांव अमीरपुर निवासी धर्मेंद्र (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चार साल से अलग रही मृतक की पत्नी ने ससुरालियों पर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि परिजन बीमारी से मौत होने का दावा कर रहे हैं। मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्योहारा थाने के गांव अमीरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की शादी करीब 15 साल पहले गांव बकसनपुर निवासी डौली पुत्री मनीराम के साथ हुई थी। ससुराल से विवाद के कारण डौली चार सालों से अपने मायके में रह रही है। डौली का आरोप है कि सोमवार सुबह उसे पति धर्मेंद्र की मौत की जानकारी मिली। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। डौली ने थाने पहुंचकर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप देवर पर लगाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का कहना है कि उसके पति और देवर के बीच कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था।
- तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
धर्मेंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
वर्जन:::
पिछले दो-तीन दिनों से धर्मेंद्र के बीमार होने की बात परिवार वालों ने बताई है। चार साल से मायके में रह रही पत्नी अब ससुरालियों पर आरोप लगा रही है। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। - डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर