{"_id":"6adfb2a9c7781223220f5a4b","slug":"powerlifting-athlete-receives-offensive-messages-on-instagram-files-complaint-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111303-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज, शिकायत
विज्ञापन
मोदीनगर (गाजियाबाद)। राष्ट्रीय स्तर की महिला पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। मामला मुरादनगर स्थित कॉलेज में हुई यूपी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप से जुड़ा है।
खिलाड़ी के अनुसार दो दिन पहले एचएलएम कॉलेज में चैंपियनशिप के दौरान मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने विवाद कर मारपीट और अभद्रता की। तहरीर के बावजूद मुरादनगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि उसके बाद से आरोपी इंस्टाग्राम पर लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेज रहे हैं, ब्लॉक करने पर दूसरे अकाउंट से मैसेज कर रहे हैं।
सोमवार को महिला खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के साथ एसीपी मोदीनगर कार्यालय पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।