फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सुरक्षा घेरे में जेल अस्पताल में चल रहा शूटर का इलाज

सुरक्षा घेरे में जेल अस्पताल में चल रहा शूटर का इलाज

Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा घेरे में जेल अस्पताल में चल रहा शूटर का इलाज
सोनभद्र। चोपन में नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की गोली मारकर की गई हत्या के दौरान पकड़ा गया शूटर काश्मीर रौकेट अभी तक शारीरिक रूप से फिट नहीं हो सका है। सिर और पैर में चोट के कारण सुरक्षा घेरे में जेल अस्पताल में उपचार जारी है। इस कारण पुुलिस गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर नहीं ले पा रही है। अलबत्ता सामान्य तरीके से उससे वारदात से जुड़े राज उगलवाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

उधर, घटना का बिहार-झारखंड से कनेक्शन तलाशने के लिए दो पुलिस टीमें अभी वहीं हुई हैं। दोनों राज्यों में कई जगह छापेमारी भी की गई है। जिले स्तर पर भी एएसपी मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित की अगुवाई में हत्या के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। अभी तक शूटरों को चोपन में ही पल्सर बाइक उपलब्ध कराने और सिंदुरिया-वर्दिया के रास्ते ओबरा डैम होते हुए फफराकुंड तक जाने की जानकारी के बाद इससे जुड़े कनेक्शन भी तलाशे जाने लगे हैं। बाइक किसने उपलब्ध कराई और उन्हें फफराकुंड पहुंचने तक गाइड कौन करता रहा? इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। शूटरों को मिलने वाले सौदे की रकम और उसके एवज में एडवांस की अदायगी किसने की, इस पर भी पुलिस नजर रखे हुए है। बताते चलें कि गत 25 अक्तूबर की सुबह झारखंड से आए चार शूटरों ने गोली मारकर इम्तियाज की हत्या कर दी। तीन भाग निकले थे। जबकि कारबाइन लाक होने के कारण वहां मौजूद लोगों ने एक को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed