{"_id":"5a68ca4e4f1c1b805a8b5def","slug":"41516816974-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में सवारियों से भरी आटो पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को बचाने में सवारियों से भरी आटो पलटी
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बुधवार को हुए सड़क हादसे में मासूम समेत 15 लोग घायल हो गए। पवर गांव के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी ऑटो सड़क केे किनारे पलट गई। उरमौरा में अनियंत्रित ट्रक ने ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन तोड़ दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया।
दोपहर करीब एक बजे शाहगंज से सवारियों से भरी एक ऑटो राबर्ट्सगंज जा रही थी। अभी ऑटो पवर के समीप खलियारी-बर्दिया मार्ग पर पहुंची थी कि विपरित दिशा से जा रहे बाइक सवार को बचाने की चक्कर में सड़क के किनारे पलट गई। आटो के नीचे कई यात्री दब गए। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए घायलों की मदद में जुट गए। ग्रामीणों ने शाहगंज थाना क्षेत्र के किंगरी गांव निवासी हबीब (80), इंदूलता (40), सिमरन (22), रौनक (2), सिकंदर (45), जलाउद्दीन (50), उमेश (25) मिर्जापुुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी जानकी (30) समेत 13 घायलों को अस्पताल भिजवाया। उधर , घटनास्थल पर पहुंची फोर्स ने आटो को कब्जे में ले लिया। वहीं अलसुबह उरमौरा गांव में राजमार्ग पर चोपन की ओर से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा एक ट्रक बेकाबूू होकर ट्रांसफार्मर के फाउंडेशन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर दूर जा गिरा। संयोग रहा कि दुर्घटना के वक्त बिजली गुल थी वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। आसपास के लोग चालक को अस्पताल भिजवाया, यहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। गंभीर चोट लगने से चालक बोल नहीं पा रहा था।