{"_id":"5ba28b79867a557f5742de94","slug":"31537379193-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत के खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में बीज व्यवसायी संघ के बैनर तले व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर बीज व्यापारी राजेश मौर्य की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को मांगपत्र सौंपा। डीएम ने राबर्ट्सगंज कोतवाल से कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। कोतवाल ने कहा कि सप्ताह भर में मौत कैसे हुई इसका खुलासा कर देंगे।
सुबह करीब 11 बजे उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी सेवा समिति के बैनर तले व्यापारी बाइक जुलूस के साथ राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर पहुंचे। यहां से व्यापारी पैदल हाथों में राजेश के हत्यारों की गिरफ्तारी करो समेत अन्य श्लोगन लिखे तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम अमित कुमार सिंह अपने कमरे से बाहर निकल कर प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और कुछ लोगों को अपने दफ्तर में बुलाकर ले गए। व्यापारियों ने डीएम को अवगत कराया कि 19 अगस्त की रात राबर्ट्सगंज निवासी कमला सिंह के इकलौते बेटे राजेश की मौत उसके घर में हो गई थी। घटना के वक्त घर में राजेश, उसकी पत्नी और बेटी थी। इस मामले में पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कमला ने कहा कि उनकी बहू का कहना था कि उसका पति आत्महत्या किया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। डीएम ने कोतवाल को निष्पक्ष ढंग से विवेचना करते हुए तत्काल मामले का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। प्रदर्शन में समिति के जिला महामंत्री अनिल कुमार, अशोक मौर्य, पंकज मौर्य, मनोज कुमार, रीता देवी, गिरिश मौर्य, लाल बहादुर मौर्य, अनिल जायसवाल, राम मनोहर आदि मौजूद रहे।