फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिग्ध हाल में वृद्धा की मौत

संदिग्ध हाल में वृद्धा की मौत

Tue, 18 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में वृद्धा की मौत
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में बैजंती (80) की मौत हो गई। मृतका के एक बेटे ने पुलिस को सूचना दे दी कि उसकी मां की हत्या की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने मौजूद लोगों से मौत के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान कुछ लोग आपस में विवाद करने लगे। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे बैजंती की उसके घर पर मौत हो गई। घरवाले शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना देने वाले का आरोप था कि बैजंती की हत्या कर शव को जलाने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर फोर्स के साथ कोतवाल पहुंच गए। कोतवाल ने मृतक के बेटों समेत अन्य लोगों से मौत के बारे में पूछताछ शुरू की। इस दौरान दो पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने बताया कि राधेश्याम को संदेह है कि उसकी मां की स्वाभाविक मौत नहीं हुई है। उसका आरोप था कि उसका भाई गिरिदयाल सिंह शव को मैजिक में रखकर अकेले दाह संस्कार के लिए ले जा रहा था। मंगलवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द करने के साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया। इस संबंध में सिटी क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed