{"_id":"59fa0e9c4f1c1b59678b8f60","slug":"31509559964-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हाईवा के टक्कर में एक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हाईवा के टक्कर में एक चालक की मौत
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडांड मार्केट के पास मंगलवार की देर रात दो हाईवा की टक्कर में बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (26) की मौत हो गई। हादसे के बाद से एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।
एनसीएल से कोयला लाद कर जा रहा हाईवा मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे जैसे ही चिल्काडांड मार्केट के पास पहुंचा, सामने से आ रहे दूसरे हाईवा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस हादसे में घायल एक हाईवा के चालक को रहवासियों ने बाहर निकाला और एटीपीसी के संजीवनी चिकित्सालय भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में शक्तिनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संजीवनी चिकित्सालय के डॉक्टरों घायल की हालत गंभीर होने पर उसे नेहरु शताब्दी चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां पहुंचने से पहले ही चालक वीरेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया।
इनसेट
मौत की सूचना पर पत्नी सदमे मे बीजपुर। नेमना गांव निवासी वीरेंद्र की सड़क हादसे में मौत की सूचना मंगलवार की देर रात गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। वीरेंद्र भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता जगेश्वर गुप्ता घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़ा होने के नाते परिवारिक जिम्मदारी भी उसके कंधे पर थी। उसकी मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी बदहवास हो गई। वीरेंद्र अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन वर्ष का पुत्र छोड़ गया है।