फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हजारों के जेवर, 60 हजार रुपये नकदी चोरी

हजारों के जेवर, 60 हजार रुपये नकदी चोरी

Tue, 07 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
हजारों के जेवर, 60 हजार रुपये नकदी चोरी

विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना परिक्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत में करगरा मोड के पास से स्थित एक व्यक्ति के घर से चोरों ने रविवार रात हजारों रुपये के सामान सहित 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। एक सब्जी की दुकान से भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो सके। दोनों मामलों की सूचना पुलिस को दी गई है।
रविवार रात करगरा मोड के पास से रहने वाले ढाबा संचालक गुलाब साहनी का परिवार गर्मी के नाते घर के बाहर सो रहा था। इस दौरान चोर उनके घर में घुस गए। यहां चोरों ने 60 हजार रुपये, चार मोबाइल, जेवरात में एक नग मेंहदी, एक नग पैजनी व एक नग सोने का झुमका, एक जोड़ी बाली, तीन जोड़ी मीना, पायल दो नग, सीकड़ चांदी की दो नग व कपड़े आदि चोरी कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गुलाब के घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। परिवार वाले सो कर उठने के बाद घर में गए तो सामान बिखरा देख अवाक रह गए। उसी रात चोरों ने कुछ ही दूर पर फल एवं सब्जी के व्यवसायी संतोष गुप्ता की दुकान से चोरी का प्रयास किया। चोर दुकान से फल, सब्जी समेत अन्य समान बोरे में भर रहे थे कि अचानक पड़ोसी की नींद खुल गई। इस पर आहट मिलते ही चोर सामान छोड़कर फरार हो गए। चोरी के इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। गुर्मा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed