फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सवारियों से भरी बस पलटी, 1

सवारियों से भरी बस पलटी, 1

Mon, 24 Dec 2018 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सवारियों से भरी बस पलटी, 1
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार की रात अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से वाराणसी जा रही थी। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए वनवे हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल 18 यात्रियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मंतरा (45) की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने सड़क पर यात्रियों को बिखरे पड़े सामानों को किनारे करवा कर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

अंबिकापुर से बस वाराणसी जा रही थी। रात करीब पौने तीन बजे अभी बस राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव के समीप पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस की चपेट में आने से सड़क के किनारे स्थित हिदायत के मकान के सामने खड़ी बोलेरो, जेनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार कई यात्री शीशा को तोड़ कर बाहर निकले। रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों समेत अन्य ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायलों की मदद में जुट गए। कोतवाल सीपी पांडेय ने बस में फंसे कुछ घायलों को बाहर निकाल कर सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। उधर, हादसे के बाद बस के चालक, परिचालक और खलासी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसे में भदोही जिले के ज्ञानपुर निवासी मंतरा को गंभीर चोंटे लगी है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न निवासी प्रीती सिंह, प्रिया तिवारी, सरगुजा जिले की प्रियल दूबे, बैढन निवासी शांति, करिश्मा, परशुराम चौबे, रामइसोरी गुप्ता, मड़ियाहू निवासी सतेंद्र चौहान, म्योरपुर निवासी विनय, अनपरा निवासी रिता, आशा सिंह, चंदौली निवासी शोभा, बसंतू, विजय, जितेंद्र समेत 18 चुटहिल हो गए थे। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है। अस्पताल से घायल अपने-अपने घर चले गए। दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed