{"_id":"5bf9930dbdec2241871fee30","slug":"21543082765-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"925 लीटर चोरी के डीजल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
925 लीटर चोरी के डीजल के साथ दो गिरफ्तार
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अनपरा/शक्तिनगर। एनसीएल की कोयला खदानों से डीजल चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को शक्तिनगर पुलिस ने 27 जरकीन चोरी का डीजल बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। डीजल चोरी रैकेट के आका अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए हैं।
ऊर्जांचल में स्थित एनसीएल की कोयला खदानें पूरी तरह से खुली है। जहां बड़े पैमाने पर डीजल और कबाड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इसको लेकर एनसीएल और स्थानीय प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। शनिवार को एनसीएल से चोरी किए गए 925 लीटर डीजल को चिल्काटाड़ कब्रिस्तान के पास ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे मुकेश कुमार साकेत निवासी चिल्काटाड़ और रंजीत राय निवासी राजकिशन कालोनी शक्तिनगर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास बरामद बोलेरो की जब तलाशी ली गई तो 27 जरकीनों में 925 लीटर डीजल बरामद हुआ।