फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाइक और नकदी लूट का आरोपी गिरफ्तार

बाइक और नकदी लूट का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बाइक और नकदी लूट का आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के सेमरा-मूर्तिया के जंगल में जनवरी में असलहा दिखाकर दंपती से हुई लूट के आरोपी राजेश को पुलिस ने पेढ़ गांव से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी को पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है। 15 जनवरी को मूर्तिया निवासी रवींद्र कुमार गुर्जर इलाहाबाद बैंक की पुरना ब्रांच से दस हजार रुपए निकालकर बाइक से अपनी पत्नी के साथ शाम के समय घर लौट रहा था। सेमरा और मूर्तिया के बीच के जंगल में दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और असलहे से उनको धमकाकर उनके पास से मोटर साइकिल, मोबाइल और दस हजार रुपए नकदी छीन लिया था। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मई में मिर्जापुर जिले की लालगंज पुलिस ने लूट की बाइक के साथ एक आरोपी लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कला निवासी सलीम नट को पकड़ा था। लूट के दूसरे आरोपी लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबाई निवासी राजेश को पुलिस ने पेढ़ से मंगलवार को सुबह साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed