{"_id":"59ee29b34f1c1bf3538b8e70","slug":"21508780467-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बेटी को बेचने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान में बेटी को बेचने का आरोप
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। एक महिला ने पुलिस को एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर उस पर उसकी बेटी को बेचने का आरोप लगाया है। मामला राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि 14 अक्तूबर की सुबह नौ बजे उसकी बेटी अपने पिता के साथ दवा लेने के लिए लसड़ा में एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां गई हुई थी। डॉक्टर के यहां बेटी को छोड़कर उसकेे पिता रिक्सा चलाने राबर्ट्सगंज चले गए। देर शाम तक युवती अपने घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हो गई, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। पीड़िता का आरोप है कि एक व्यक्ति उसकी बेटी को राजस्थान में ले जाकर बेच दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला जिस व्यक्ति पर लड़की को बेचने का आरोप लगा रही है उसकी खोजबीन की जा रही है। लापता युवती शादीशुदा है। जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि युवती ने स्वेच्छा से दूसरी शादी कर ली है। हालांकि युवती की खोजबीन की जा रही है।