फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बैंक के पीओ समेत चार के खिलाफ केस

बैंक के पीओ समेत चार के खिलाफ केस

Tue, 02 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैंक के पीओ समेत चार के खिलाफ केस
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात बैंक ऑफ बड़ौदा राबर्ट्सगंज के प्रोबशनरी आफिसर (पीओ) विक्रम सिंह समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई मृतका आकांक्षा के पिता विश्वासभाजन चंद्रहास सिंह की तहरीर पर पुलिस ने की है। वादी का आरोप है कि उसका दामाद विक्रम अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज में 15 लाख न मिलने पर उसकी बेटी को मौत की नींद सुला दी। जानकारी के मुताबिक पांच दिसंबर 2015 में वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के शिवाजी कालोनी निवासी विश्वासभाजन चंद्रहास सिंह ने अपनी बेटी आकांक्षा की शादी जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के छतई कला निवासी विक्रम सिंह के साथ की थी। वर्तमान में विक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा राबर्ट्र्सगंज के प्रोबशनरी आफिसर के पद पर कार्यरत है। वह सपरिवार न्यू कालोनी में किराए के एक मकान में रहते है। रविवार की दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आकांक्षा का उसी के कमरे में पंखे से शव लटकता मिला था। घटना के वक्त पीओ घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति विक्रम, सास, भसुर कैलाश और अर्चना सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। वादी का आरोप है कि शादी में उसने अपने हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। फिर भी दामाद और उसके घरवाले दहेज में 15 लाख रुपये की मांग रहे थे। विक्रम सिंह का कहना था कि जब शादी हुई थी तो वह लिपिक था अब अधिकारी हो गया है, इसलिए उसे 15 लाख चाहिए। अक्सर रुपये के लिए उसकी बेटीे प्रताड़ित किया जाता था। सीओ ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पीएम करवा कर मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया। विवेचना के दौरान वादी के आरोप सही निकले तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed