{"_id":"59f226934f1c1bec538b9739","slug":"201509041811-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को आग लगाने वाले श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को आग लगाने वाले श्रमिक की मौत
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बीना) । एनसीएल की कृष्णशिला परियोजना में ओबी हटाने का काम करने वाली निजी कंपनी मोंटी कार्लो के आफिस परिसर में खुद को आग के हवाले करने वाले श्रमिक की गुरुवार की तड़के लखनऊ में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। हालात की नजाकत को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने राबर्ट्सगंज में ही शव को रोक पोस्टमार्टम कराया। इधर, बीना क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोहरौल गांव निवासी महेंद्र गुप्ता की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बीना इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। कई थानों की फोर्स को बीना में तैनात कर दिया गया। दूसरी तरफ मौत की सूचना के बाद एनसीएल व निजी कंपनी के विरोध में कई संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शव को राबर्ट्सगंज में ही रोक लिया। जिला अस्पताल परिसर में पंचनामे की कार्रवाई कर डीएम के निर्देश पर देर शाम पोस्टमार्टम कराया गया और सुरक्षा के बीच शव को बीना के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी पिपरी ज्ञान प्रकाश राय, शक्तिनगर थानाध्यक्ष भारत भूषण तिवारी, बीना चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह आदि प्रशासनिक अधिकारी लगातार जायजा लेते रहे। वहीं कोहरौलिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी की नम आंखे शव आने का इंतजार कर रही है। कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला है। प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर भारत भूषण के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। परिवार वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।