{"_id":"5988a5824f1c1b9d3d8b456f","slug":"201502127490-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबर्ट्सगंज फ्लाईओवर से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राबर्ट्सगंज फ्लाईओवर से गिरा युवक, मौत
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने घायल किशोर कुमार (35) को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। किशोर कुमार अपनी पत्नी को उसके मायके मधपुर छोड़कर वापस लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही घरवाले पहुंच गए।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के कांशीराम शहरी आवास में रहने वाला किशोर ठेले पर टॉफी-बिस्कुट की दूकान लगाकर जीवकोपार्जन करता था। मधुपुर अपने ससुराल मेें किशोर अपनी पत्नी को छोड़कर वापस राबर्ट्सगंज लौट रहा था। दोपहर करीब सवा दो बजे फ्लाईओवर पर पीछे से बेकाबू होकर एक ट्रक किशोर की बाइक में टक्कर मारते हुए चोपन की ओर निकल गया। वहीं डिवायडर से टकरा कर बाइक सवार नीचे गिर पड़ा। सिर में अत्यधिक चोट लगने से वह लहूलुहान होकर छटपटाने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की सहयोग से बढ़ौली चौक पर तैनात पुलिसकर्मी आटो से घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉ. एसके मंजुल ने किशोर को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घरवाले और रिश्तेदार पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया।