{"_id":"6adb77e73c1e2b7aaa097821","slug":"gas-refilling-racket-busted-in-chhidderwala-94-cylinders-seized-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-148027-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छिद्दरवाला में चल रहा था गैस रिफलिंग का धंधा, 94 सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छिद्दरवाला में चल रहा था गैस रिफलिंग का धंधा, 94 सिलिंडर बरामद
Fri, 23 Oct 2026 08:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
- गैस रिफिलिंग में लगे चार युवक गिरफ्तार
- पुलिस और पूर्ति विभाग की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई
ऋषिकेश/रायवाला। छिद्दरवाला में रायवाला पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने एक किराये के मकान में चल रहे गैस रिफिलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 94 गैस सिलिंडर बरामद किए। मौके पर रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले। मामले में चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पूर्ति निरीक्षक विजय नैथानी ने बताया कि मुखबिर की ओर से सूचना दी गई कि छिद्दरवावाला में एक घर में गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है। सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिसबल के साथ मकान पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 62 घरेलू और 32 व्यवसायिक कुल 94 गैस सिंलिंडर बरामद किए गए। इस मकान में घरेलू गैस सिलिंडरों से गैस निकालकर उसे व्यावसायिक गैस सिलिंडरों में भरा जाता था। उसके बाद आसपास के होटलों और ढाबों में पहुंचाया जाता था। मौके पर टीम को पांच रिफिलिंग किट मिली है। चार युवक गैस रिफिलिंग का काम कर रहे थे। चारों युवक उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले हैं। जिस मकान में गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था वह हरि सिंह का है। यह मकान में जितेंद्र नाम के व्यक्ति ने किराये पर लिया था। मकान स्वामी ने जितेंद्र का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया था लेकिन काम में लगे चारों युवकों का वैरिफिकेशन नहीं था। सभी गैस सिलिंडरों को छिद्दरवाला स्थित एसएस गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया है। यह गैस सिलिंडर किस गैस एजेंसी से आ रहे थे, या फिर कौन सी गैस गाड़ी के चालक इन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध करा रहा था इसकी जांच की जा रही है। कोतवाली के प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर रामजीत, सुमित, राजीव कुमार और वीर सिंह मूल निवासी कासगंज अलीगढ़ हाल निवासी लक्कड घाट श्यामपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।