फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की मौत

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की मौत

Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की मौत
करमा/सलखन। करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के समीप मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर शनिवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सलखन से बोलेरो सवार प्रयागराज कुंभ में स्नान करने जा रहे थे। हादसे में बंधू गोंड (70), हिच्छन दूबे (80) की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। शवों का बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव के 11 लोग एक बोलेरो से प्रयागराज के लिए निकले। भरकवाह गांव के पास आगे का एक टायर फट गया, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद वाहन में फंसे घायलों को छोड़कर चालक महादेव फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रह्लाद गुप्ता (50), पप्पू विश्वकर्मा (45), चेखुर यादव (65), कोमल (64), श्रीकांत दूबे (50), बंधु गोड़ (70), हिच्छन दुबे (80) को पीएचसी ले गई लेकिन रास्ते में बंधू की मौत हो गई। पीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से डॉक्टर ने हिच्छन दूबे को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर भोर में पहुंचे परिवार के लोग दोनों शवों को घर ले गए। इसके बाद घरवाले दाह संस्कार के लिए दोनों के शव वाराणसी लेकर चले गए। पुलिस ने बताया कि घरवालों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed