{"_id":"5c2f9a9fbdec2256d06c720e","slug":"191546623647-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रससोइयां को डायन कहने के मामले में हुई पंचायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के खाड़ीटोला में डायन बताकर रसोइयां को विद्यालय से काम से हटाने के मामले में शुक्रवार को डायन कहने के आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थाने में हुई पंचायत के बाद विद्यालय प्रबंध समिति ने रसोइया को पुन: विद्यालय में रख लिया। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के पूर्वी देवहार के प्राथमिक विद्यालय से डायन बता रसोइयां को हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान शिवनाथ ने भी समिति के रजिस्टर पर मुहर लगाते हुए निकालने की कार्रवाई कर दी थी। उसके जगह पर दूसरी रसोइया की नियुक्ति भी कर दी गई। जब मामले की जानकारी बभनी थाने मे हुई तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने रसोइया को डायन कहने वाले आरोपी, उसी के गांव के निवासी रामनाथ के विरुद्व मामला पंजीकृत कर लिया। रसोइया अपनी फरियाद लेकर बभनी थाने का चक्कर लगाती रही। इस मामले को बभनी पुलिस ने गंभीरता से लिया। शुक्रवार को दोनों पक्ष बभनी थाने पहुंचे। थाने में दोनों पक्षों की काफी देर तक पंचायत हुई। रसोइया को डायन कहने वाले ने भी अपनी गलती स्वीकर कर ली। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति ने बभनी थाने में अपनी गलती मान कर पुन: रसोइयां को विद्यालय मे काम पर नियुक्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।