{"_id":"5c27bb59bdec2256a50a3f3f","slug":"191546107737-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंबगों ने घरसड़ी ग्राम प्रधान को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंबगों ने घरसड़ी ग्राम प्रधान को दी जान से मारने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। म्योरपुर ब्लॉक के घरसड़ी ग्राम प्रधान ने शनिवार को शक्तिनगर थाने में चार लोगों के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जान माल की गुहार लगायी है।
विज्ञापन
घरसड़ी के ग्राम प्रधान प्रकाश भारती ने पुलिस को दिये शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि वह शनिवार को ग्राम सभा के सामुदायिक भवन पर खड़े थे। इसी दौरान विमलेश दुबे, विजेन्द्र दुबे व अन्य दो लोग पहुंचे तथा उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गये। जिससे आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना से हतप्रभ सत्य प्रकाश भारती ने शक्तिनगर पुलिस को लिखित शिकायत देकर जान माल की गुहार लगायी है। ग्राम सभा में घटना से रोष व्याप्त है। इस संबंध में शक्तिनगर थाना प्रभारी राजीव मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।