{"_id":"5c266a00bdec2256e1301625","slug":"191546021376-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य वन संरक्षक ने खैर की सीज लकड़ी का लिया जायजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य वन संरक्षक ने खैर की सीज लकड़ी का लिया जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। वन रेंज कर्मियों द्वारा एक ट्रक अवैध खैर की लकड़ी पकड़े जाने के मामले में शुक्रवार को मुख्य वन संरक्षक डॉ. प्रभाकर दुबे म्योरपुर रेंज कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ट्रक पर लदी अवैध लकड़ी का जायजा लिया। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर प्लांटेशन की स्थिति देखने के साथ ही उनका काफिला वापस लौट गया। मुख्य वन संरक्षक के निरीक्षण के दौरान वन कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। मुख्य वन संरक्षक विंध्याचल मंडल डॉ. प्रभाकर दुबे ने शुक्रवार को म्योरपुर रेंज पहुंचकर खैर की पकड़ी गई एक ट्रक अवैध लकड़ी का जायजा लिया। वन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ट्रक पर जितनी भी लकडी लदी हुई हैए वह कहां से व किन परिस्थितियों में कटी है इसकी विधिवत जांच होगी। लकड़ी के जरहा रेंज से आने की पुष्टि होने पर उन्होंने गंभीरता से मामले की जांच की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मातहतों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी के दशा में अवैध कटान नहीं होनी चाहिए। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक ने रेंज परिसर में स्थित प्लांटेशन का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने चैरी स्थित प्लांटेशन की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि उनका निरीक्षण के अलावा एनजीटी में जाने वाली रिपोर्ट के लिए भी जनपद में है। कहा कि किसी भी दशा में अवैध कटान नही होने दी जाएगी। मुख्य वन संरक्षक के इलाके में निरीक्षण के दौरान वन कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। उनके निरीक्षण में प्रभारी रेंजर दिनेश कुमार, विजेंद्र कुमार, सर्वेश सिंह समेत तमाम वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।