{"_id":"5bf998a3bdec224163421cbc","slug":"191543084195-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कुसम्हा गांव में शनिवार को विवादित भूमि से धान की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कटाई बंद करा दी। इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब नौ बजे विवादित भूमि में धान की फसल काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दो व्यक्ति आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान किसी ने सौ नंबर पर घटना की सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही पीआरवी के जवान मौके पर पहुंचे तो विवाद में शामिल अधिकांश लोग हट गए। जवानों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने कहा दोनों पक्ष से हिरासत मेें लिए गए एक-एक व्यक्ति आपस में सुलह-समझौते की बात कर रहे हैं। राजस्वकर्मी से पता लगाया जा रहा है कि जिस भूमि को लेकर विवाद हो रहा है वह किसके नाम से है। फिलहाल दोनों पक्षों को फसल काटने से मना कर दिया गया है।