फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   देवी जागरण देखने गई युवती की कुचल कर मौत

देवी जागरण देखने गई युवती की कुचल कर मौत

Sun, 21 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
देवी जागरण देखने गई युवती की कुचल कर मौत

विज्ञापन


चोपन। थाना क्षेत्र के अग्रवाल धर्मशाला के पास शनिवार रात करीब दस बजे वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रेशमी कश्यप (20) पुत्री स्व. अयोध्या कश्यप निवासी ग्राम पंचायत रौप, चुर्क की मौके पर ही मौत हो गई। वह दुर्गा मंदिर धर्मशाला में देवी जागरण देखने गई थी। वहां से लौटते समय सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव निवासी रेशमी कश्यप डाला से शनिवार को चोपन स्थित अपने जीजा रमाशंकर के घर रुक गई। वहां सभी लोग रात्रि में दुर्गा मंदिर धर्मशाला पर अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित देवी जागरण देखने गए। माना जा रहा है कि जागरण देखने के दौरान ही उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया, तभी वह जागरण की आवाज से बचकर सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रही थी कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देवी जागरण में बज रहे साउंड के कारण वाहन की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। करीब पांच मिनट बाद कुछ लोगों को इसकी जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवती का शव इस कदर क्षत-विक्षत हो गया था कि उसकी शिनाक्त नहीं हो पा रही थी, लेकिन दुर्घटना के बाद दूर गिरे मोबाइल से सिम निकालकर जांच करने पर उसकी पहचान हुई। इस घटना के बाद देवी जागरण का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed