फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फर्जी परमिट का कारोबार

फर्जी परमिट का कारोबार

Mon, 08 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
फर्जी परमिट का कारोबार
सोनभद्र। ट्रांसपोर्टर और कुछ खनन कारोबारी मध्यप्रदेश की परमिट पर बिल्ली मारकुंडी और डाला बारी खनन क्षेत्र से गिट्टी का परिवहन करा रहे हैं। रविवार की रात फर्जी और बिना परमिट के गिट्टी लदे दो ट्रकों के पकड़े जाने पर इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले में खनिज निरीक्षक जेके दत्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चोपन के प्रीत नगर के ट्रांसपोर्टर अजय सिंह, क्रशर संचालक विनोद कुमार, ट्रक चालक आजमगढ़ के मुन्ना यादव, ट्रक मालिक और शांति प्रकाश तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब सात बजे चेक पोस्ट के समीप खनिज विभाग की टीम गिट्टी बालू लदे वाहन चालकों से परमिट की जांच कर रही थी। इस दौरान गिट्टी लदे दो ट्रकों की जांच पड़ताल की गई तो एक चालक के पास परमिट नहीं था तो दूसरे के बाद मध्य प्रदेश का परमिट पकड़ा गया। जांच में पता चला कि परमिट फर्जी है। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि चोपन स्थित विनोद सोन क्रशिंग कंपनी से उसने गिट्टी लोड किया है। उसे परमिट प्रीत नगर स्थित अजय ट्रांसपोर्ट से अजय सिंह ने उपलब्ध कराया है। शांति प्रकाश तिवारी के कहने पर वह ट्रक लेकर वहां गया था। दोनों ट्रकों को मंडी परिसर में खड़ा करने के लिए भेज दिया गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड गिट्टी लदे यूपी 63 एफ 9945 का चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। अज्ञात चालक और मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed