फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला

धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला

Mon, 01 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला
सोनभद्र (चुर्क)। कस्बे में रविवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने धारदार हथियार से दीपक गुप्ता (25) पर हमला कर अधमरा कर दिया। मनबढ़ों ने बीच बचाव करने गए अखिलेश (35) को भी पीट दिया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने दीपक को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल के भाई दिनेश ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नववर्ष के आगमन की तैयारी में चुर्क निवासी दीपक सपरिवार जुटे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे चुर्क के ही रहने वाले चार-पांच लोग उसके घर पर पहुंचे और उसे पीटने लगे। एक युवक ने धारदार हथियार से दीपक के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। दीपक को बचाने के लिए अखिलेश गया तो उसे भी पीट दिया गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर चुर्क चौकी प्रभारी कुमार संतोष पहुंचे। घायलों को उनके घरवाले जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने दीपक की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू भेज दिया है। दीपक ने बताया कि विपक्षीगण पूर्व में भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। पुलिस का कहना है कि दिनेश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed