{"_id":"5a282e3e4f1c1b59678c078f","slug":"191512582718-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, ससुर, सास समेत छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति, ससुर, सास समेत छह के खिलाफ मुकदमा
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। ससुराल से संदिग्ध हाल में लापता विवाहिता के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति, ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता सुनीता को गायब करने का आरोप है। कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव निवासी मुन्नू ने अपनी बेटी सुनीता की शादी केवटी गांव निवासी बबलू के साथ किया है। दो दिन पूर्व मुन्नू तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका दामाद अपने परिवार वालों के साथ मिलकर बेटी को दहेज में बाइक मांगकर लाने के लिए प्रताड़ित करता है। आठ सितंबर 2017 को मून्नू अपनी बेटी के घर गया, लेकिन उसकी बेटी नहीं मिली। पूछने पर ससुरालियों ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मुन्नू की तहरीर पर उसके दामाद बबलू, ससुर नरेश, सास निर्मला, जेठ पप्पू, जेठानी, देवर विजयमल के खिलाफ प्रताडना, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन